This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

SAvIND: भारत ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से जीती श्रृंखला

भारतीय टीम ने केपटाउन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 विकेट के नुकसान पर ही 165  रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे लेकिन भुवनेश्रर कुमार ने 11  रन दिए।  सुरेश रैना को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, वहीं भुवनेश्वर कुमार को 3 मैचो में 7 विकेट के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। भारतीय टीम में आज तीन बदलाव हुए थे। चोट की वजह से कप्तान विराट कोहली को बाहर बैठना पड़ा और कप्तानी रोहित शर्मा ने की। कोहली की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया। वहीं जयदेव उनादकट की जगह जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया था।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे। 11 रन बनाकर वो जूनियर डाला की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद सुरेश रैना और शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। सुरेश रैना ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 27 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं शिखर धवन ने 40 गेंदों पर 47 रन बनाए और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पिछले मैच के हीरो मनीष पांडेय 13 रन ही बना पाए और महेंद्र सिंह धोनी ने 12 रन बनाए। हार्दिक पांड्या भी 17 गेंदों पर 21 रन ही बना पाए, हालांकि विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक ने जरुर आखिर में 6 गेंदों पर 13 रन बनाकर पारी को गति प्रदान की। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जूनियर डाला ने 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रीजा हैन्ड्रिक्स महज 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान जेपी डुमिनी और आज के मैच में सलामी बल्लेबाजी करने उतरे डेविड मिलर ने दूसरे विकेट के लिए 35 रनों की धीमी साझेदारी की। सुरेश रैना ने मिलर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, मिलर ने 24 रन बनाए। पिछले मैच के हीरो हेनरिक क्लासेन सिर्फ 7 रन बना सके और हार्दिक पांड्या की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को कैच थमा बैठे। हालांकि एक छोर पर कप्तान जेपी डुमिनी जरुर टिके रहे और 41 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। हालांकि आखिरी में अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस्टियन जोन्कर ने 24 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को मैच में वापस ला दिया लेकिन टीम अंतिम ओवर में जरुरी रन नहीं बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा अब समाप्त हो गया है।

 

संक्षिप्त स्कोर
भारत: 172/7  (सुरेश रैना 43, शिखर धवन 47, जूनियर डाला 35/3)

दक्षिण अफ्रीका: 165/6 (जेपी डुमिनी 55, क्रिस्टियन जोन्कर 49, भुवनेश्वर कुमार 24/2 )
Share:

फ्लाइंग मशीन के नाम से प्रसिद्ध पूर्व चैंपियन की WrestleMania 34 से पहले होगी धमाकेदार वापसी


रॉ  सुपरस्टार जैफ हार्डी पिछले साल इंजरी के बाद से WWE टेलीविजन से बाहर हैं। लेकिन अब उम्मीद ये जताई जा रही है कि वो जल्दी वापसी करेंगे। मेडिकल से उऩकी रिपोर्ट काफी अच्छी आई हैं।

जैफ हार्डी कंधे की इंजरी की वजह से बाहर चल रहे हैं। अलाबामा में वो अभी है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।PWInsider की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि वो रैसलमेनिया 34 के वक्त वापस आ जाएंगे

जैफ हार्डी और उनके भाई मैट हार्डी ने पिछले साल रैसलमेनिया 33 में चौंकाने वाली वापसी की थी। उन्होंने तीन अन्य टीमों को हराकर रॉ टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद 63 दिन तक उनके पास टाइटल रहा और फिर सिजेरो और शेमस ने एक्सट्रीम रूल्स में उन्हें मात दे दी। इसके बाद ही जैफ हार्डी इंजर्ड हो गए। इसके बाद टैग टीम के तौर पर दोनों अलग हो गए।दोनों फिर अलग अलग सिंग मैच लड़े।

17 सितंबर 2017 को रॉ के  एपिसोड में सिक्स पैक चैलेंज मैच में जैफ हार्डी इंजर्ड हो गए। उनके कंधे में चोट लग गई थी। ये मैच इंटकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर का था।

अक्टूबर के महीने में उनकी सर्जरी हुई थी। इसके बाद एलान हुआ था कि वो 6 महीने बाद वापसी करेंगे। तो अब वो समय नजदीक  आ गया है और साथ ही रैसलमेनिया का समय भी नजदीक आ गया हैं। अगर वो आते है तो फिर मैट हार्डी के लिए भी अच्छा होगा। क्योंकि इन दोनों ने टैग टीम के तौर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं। हालांकि अगर जैफ हार्डी वापस आते है तो फिर उनका कार्ड में किसके साथ मुकाबला होगा। ये भी एक बड़ी दिक्कत सामने आ जाएगी। हो सकता है कि जॉइंट मेमोरियल बैटल रॉयल में एंट्री कर सकते हैं। इसके अलावा वो रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस का साथ वो दे सकते हैं।
 

Share:

WWE के 5 सबसे अद्भुत सुपरस्टार्स



5 फुट 8 इंच लंबे स्पाइक डडली वास्तव में पहले एक तीसरी ग्रेड के टीचर थे, पर ECW को देखकर उन्होंने उसमें हाथ आजमाया और डडली बॉयज़ के साथ जुड़ गए। जब डडली बॉयज़ ने WWE का रुख किया तो ये भी WWE आ गए, और फिर ECW भी बंद हो गया। इन्होंने ECW में 5 साल काम किया और बॉल्स महोनी के साथ टैग टीम टाइटल्स जीते।

WWE में रैसलमेनिया 17 पर इन्होंने टीएलसी मैच में दखल दिया और फिर ये WWE यूरोपियन चैंपियन बन गए, 8 बार हार्डकोर चैंपियन और टैज़ के साथ WWE टैग टीम चैंपियन।
जैक ना केवल पतले थे, बल्कि सिर्फ 179lb के वजन वाले रैसलर थे जो एक पैर से लड़ते थे क्योंकि कैंसर की वजह से उनका एक पैर 8 साल में कट गया था। WWE में आते ही वो हल्क होगन और विंस मैकमैहन के साथ मिस्टर अमेरिका वाली कहानी का हिस्सा बने, पर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए विंस ने 'किस माय एस' क्लब में शामिल होने की शर्त रखी।

उसकी जगह जैक ने विंस पर वार कर दिया, जिसकी वजह से उन्हें बिग शो से लड़ना पड़ा पर वो मैच जीत गए। वेंजेन्स 03 पर विंस ने जैक के साथ लड़ने की इच्छा जताई और आखिरकार उन्हें काफी पीटा। 2004 में ब्रॉक के साथ लड़कर जैक ने WWE से विदा ले ली।
हॉर्न्सवॉगल की एंट्री पहले फिनले के हेल्पर के तौर ओर हुई थी जिनकी मदद से बॉबी लैश्ले से यूनाइटेड स्टेटस टाइटल जीता गया। अपनी 4 फुट 5 इंच की लंबाई की वजह से पहले पहल तो वह WWE TV के योग्य नहीं लग रहे थे लेकिन बाद में वह 10 साल तक नज़र आते रहे।

वह कई कहानियों का हिस्सा रहे चाहे वो विंस और फिनले के नाज़ायज़ पुत्र वाली कहानी हो या फिर रैसलमेनिया पर अपने पल हों, WWE क्रूज़रवेट चैंपियनशिप जीतना हो या रॉ के एनोनिमस जनरल मैनेजर हों।
जेम्स 14 सालों से रैसलिंग कर रहे हैं और उनका खुद का मैरीलैंड में एक प्रोमोशन भी है, पर 2016 में ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ एक मैच ने उन्हें फैंस के प्यारा बना दिया। इसके बाद वो डीन एम्ब्रोज़ और स्टाइल्स की वर्ल्ड टाइटल स्टोरीलाइन में भी रहे जहां उन्होंने स्टाइल्स को 3 बार हराकर स्मैकडाउन लाइव का कॉन्ट्रैक्ट पाया।

जेम्स ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को सर्वाइवर सीरीज मैच से बाहर किया और उसके बाद मनी इन द बैंक जीतकर उसे कार्मेला को सौंप दिया। एक जॉबर के लिए ये कमाल था।
ड्वेन 'गिलबर्ग' गिल WWE के 'जॉब स्क्वाड' का हिस्सा थे जिसमें एल स्नो और बॉब हॉली भी थे। ये हमेशा हारते थे पर उसके बावजूद ये काफी आनंदमयी लगता था।

जब एटीट्यूड एरा की शुरुआत हुई तो इन्होंने क्रिस्चियन को लाइट हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हराया था और कुछ समय बाद WCW के गोल्डबर्ग की मिमिक्री के लिए गिलबर्ग का किरदार दिया गया।

6 फुट के होने के बावजूद इनकी बनावट एक आम रैसलर जैसी नहीं थी जिसकी वजह से ये मैचेज़ हारते रहे, पर सिर्फ एक मैच जीतने के बावजूद इन्होंने स्टिपुलेशन और अवकाश की वजह से 15 महीनों तक टाइटल अपने पास रखा था।

Share:

ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा एलान, Elimination Chamber मैच के विजेता को पहले ही दी गई धमकी

एलिमिनेशन चैंबर पीपीपी अभी हुआ भी नहीं है और लगता है कि ब्रॉक लैसनर और उनके एडवोकेट पॉल हेमन ने रैसलमेनिया 34 के मैच को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। एलिमिनेशन चैंबर मैच में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, जॉन सीना, फिन बैलर, इलायस, द मिज़ और ब्रॉन स्ट्रोमैन उतरेंगे। इस मैच को जीतने वाले सुपरस्टार का सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर के साथ रैसलमेनिया 34 में होगा।

एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी से पहले ही पॉल हेमन ने एलान कर दिया है कि पीपीवी के बाद होने वाली रॉ में ब्रॉक लैसनर नजर आएंगे। पॉल हेमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस बात की जानकारी देते हुए सभी रैसलरों को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने लिखा, "WWE एलिमिनेशन चैंबर मैच के विजेता को अभी से मेरी शुभकामनाएं। मैं पहले से ही उस सुपरस्टार से माफी भी मांगना चाहता हूं, जिसका सामना एलिमिनेशन चैंबर के बाद होने वाली रॉ में ब्रॉक लैसनर से होगा।"

पॉल हेमन की बातों से साफ है कि एलिमिनेशन चैंबर के अगले दिन होने वाली रॉ में लैसनर और चैंबर मैच की विजेता की भिड़ंत होनी तय है। ये रॉ इस साल की सबसे खास रॉ में से एक होगी क्योंकि यहीं से पता चलेगा कि यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए होने वाली दुश्मनी की शुरुआत किस तरह से होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WWE एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी में रोमन रेंस जीत हासिल करेंगे और उनका सामना ब्रॉक लैसनर के साथ रैसलमेनिया 34 में होगा। रोमन रेंस रैसलमेनिया में लैसनर को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे। माना जा रहा है कि लैसनर रैसलमेनिया 34 के बाद अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर WWE छोड़कर चले जाएंगे।
 

Share:

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 24 फरवरी 2018


WWE ने आने वाले पीपीवी एलिमिनेशन चैंबर के लिए एक बड़े मैच का एलान किया है। प्री शो में ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन का सामना होगा मिजटूराज(कर्टिस एक्सल और बो डैलस) के खिलाफ। इसके अलावा WWE ने रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए शेमस और सिजेरो vs टाइटस ओ नील vs अपोलो के मैच को भी कंफर्म किया।
WWE ने ट्वीट करते हुए एक पैकेज बनाया, जिसमें रोमन रेंस अपने दूसरे विरोधियों पर अपना फिनिशिंग मूव स्पीयर लगा रहे हैं। इस टवीट के साथ दिए गए कैप्शन ने लगभग मैंस एलिमिनेशन चैंबर मैच के रिजल्ट के परिणाम को भी बता दिया है। मौजूदा समय में रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और वो हर जगह काफी लोकप्रिय भी हैं। रेंस मैंस एलिमिनेशऩ चैंबर मैच में हिस्सा लेने वाले हैं। जैसा सब जानती ही है कि इस मैच को जीतने वाला सुपरस्टार रैसलमेनिया 34 में ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं।
जिम वर्क आउट से पहले कनेलिस ने ट्विटर पर सवाल और जवाब का एक सेशन  रखा, जहां उनसे उनके ड्रीम रैसलमेनिया प्रतिद्ंवदी के बारे में पूछा गया और इसके जवाब में कनेलिस ने कहा कि वो रैंडी ऑर्टन के खिलाफ लड़ना चाहते हैं।
Cageside Seats की रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की अफवाह काफी तेजी से फ़ैल रही है कि अगले महीने होने वाले फास्टलेन पीपीवी पर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए बॉबी रुड और रैंडी ऑर्टन के मुकाबले में जिंदर महल भी शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में स्मैकडाउन पर जिंदर महल ने बॉबी रुड को टारगेट किया था। इसके अलावा जिंदर पहले रैंडी ऑर्टन के साथ स्टोरीलाइन में शामिल हो चुके हैं।
एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी के शुरू होने में ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है, लेकिन ट्रेडिशनल चैंबर मैच में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स इस बड़े मैच से पहले अपने विरोधियों पर निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर ने भी ट्वीट कर न सिर्फ एलिमिनेशन चैंबर मैच को लेकर अपने इरादे साफ किए, बल्कि उन्होंने मौजूदा चैंपियन ब्रॉक लैसनर के ऊपर भी निशाना साध डाला।
रॉ  सुपरस्टार जैफ हार्डी पिछले साल इंजरी के बाद से WWE टेलीविजन से बाहर हैं। लेकिन अब उम्मीद ये जताई जा रही है कि वो जल्दी वापसी करेंगे। मेडिकल से उऩकी रिपोर्ट काफी अच्छी आई हैं। जैफ हार्डी कंधे की इंजरी की वजह से बाहर चल रहे हैं। अलाबामा में वो अभी है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।PWInsider की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि वो रैसलमेनिया 34 के वक्त वापस आ जाएंगे।
ब्रॉन स्ट्रोमैन से हुई फ्यूड को लेकर रोमन रेंस का ये कहना था कि,"वो एक मॉन्स्टर हैं। उनके लिए सही है। वो काफी मजबूत हैं। अच्छे एथलीट भी है।उनके सामने खड़ा होना बड़ी बात है। काफी स्मार्ट भी वो हैं। मैं उनसे काफी चीजें सीखता हूं। क्योंकि वो रिंग में नई नई चीजें करते रहते हैं। और आगे भी मैं उनसे सीखता रहूंगा।उनके बराबर ताकत किसी के पास नहीं हैं"। जॉन सीना के बारे में उन्होंने कहा कि,"मुझे नहीं लगता है कि जॉन सीना जैसा कोई दोबारा बन सकता हैं। जब भी कोई मुझे जॉन सीना के साथ तुलना करते है तो मैं सिर्फ तारीफ समझता हूं। उनके बराबर पहुंचने के लिए अभी बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, वो भी काफी लंबे वक्त तक। उन्हें कोई नहीं पकड़ सकता क्योंकि 15 साल से वो लगातार अच्छा काम कर रहे है।मैंने अभी ज्यादा काम नहीं किया हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। उनका जैसा बनना मुश्किल हैं।"
काफी समय से यह अफवाह सामने आ रही है कि रैसलमेनिया 34 में ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस ही चैलेंज करेंगे। इसी तर्ज में रोमन रेंस ने भी अब इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बात रख दी है। रोमन रेंस का कहना है कि ब्रॉक लैसनर को सिर्फ वो ही हरा सकते है और किसी के पास इतना दम नहीं है।
सैथ रॉलिंस ने इसके बाद अब ट्वीटर पर अपने इस कारनामेे पर प्रतिक्रिया जाहिर की हैं। सैथ रॉलिंस को इस कारनामे के बाद बहुत तारीफ मिली। तमाम दिग्गज और फैंस ने उनकी काफी तारीफ की। सैथ रॉलिंस ने ट्वीट कर सभी का आभार जताया।लेकिन इसके बाद सैथ ने बड़ी बात भी कह डाली। उन्होंने कहा कि, इन सब चीजों का कोई फायदा नहीं अगर एलिनिमेशऩ चैंबर में हार हो जाए तो। और रैसलमेनिया की हैडलाइन बनना मेरा ड्रीम और मेरी जिंदगी हैं।

Share:

Elimination Chamber मैच में आकर जॉन सीना को रैसलमेनिया के लिए चुनौती देंगे अंडरटेकर?

पिछले हफ्ते रॉ में जॉन सीना ने एलान किया था कि वो इस बार एलिनिमेशन चैंबर अपने WWE करियर में पहली बार जीतेंगे। और वो ऐसा नहीं कर पाते है तो रैसलमेनिया में जाने का उनके पास मौका नहीं हैं।

हालांकि जीत के नाम पर सबसे ऊपर रोमन रेंस का नाम आ रहा है। रोमन रेंस के अलावा जॉ़न सीना, मिज, इलायस, ब्रॉन स्ट्रोमैन, फिन बैलर, सैथ रॉलिंस इस मैच में हिस्सा लेंगे। जो भी ये मैच जीतेगा वो रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा।
जॉन सीना की फ्यूड पहले समोआ जो के साथ चल रही थी लेकिन समोआ जो इंजरी के कारण बाहर हो गए। जॉन सीना अब एलिमिनेशन चैंबर का हिस्सा हैं। लेकिन फैंस को इस बात का भरोसा है कि रैसलमेनिया 34 में जॉन सीना का मुकाबला अंडरटेकर के साथ होगा। 2003 में एक पीपीवी में इन दोनोें का आमना सामना हुआ था और इसके बाद आज तक इनका मुकाबला नहीं हुआ। पिछले कुछ सालों से इनके मैच की काफी मांग है। रैसलमेनिया में हमेशा अंडरटेकर ने हिस्सा लिया हैं। और जॉन सीना भी लगभग हर रैसलमेनिया में रहते है लेकिन आज तक इन दोनों का मैच नहीं हुआ हैं।

अभी तक इन दोनों का मैच क्यों नहीं कराया गया इसका कारण ये किसी को नहीं पता लेकिन सीना अब 40 के हो गए है तो अंडरटेकर 54 के। अब WWE इन दोनों का ये देखकर इस बार रैसलमेनिया में कई सालों के इंतजार को खत्म करा सकती हैं। हालांकि ये चौंकाने वाली बात है कि अभी तक इस मैच का बिल्डअप कुछ भी नहीं हुआ हैं। कई फैंस ने सोचा था कि अंडरटेकर रॉ की 25 वीं सालगिरह में एलान करेंगे और इसके बाद रॉयल रंबल में भी आएंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। रॉ  की 25 वीं सालगिरह में उन्होंने एक प्रोमो दिया था लेकिन वहां उन्होंने कुछ ऐसा नहीं कहा जिससे लगा हो कि वो रिंग में आएंगे। हालांकि रॉयल रंबल के बैकस्टेज में वो अपनी पत्नी की हैल्प करने के लिए मौजूद थे। अंडरेटकर रॉयल रंबल का हिस्सा नहीं थे।
 रैसलमेनिया को अब बस 6 हफ्ते  बचे हुए हैं। अब ये बिल्ड अप एलिनिमेशन चैंबर में देखने को मिल सकता हैं। क्योंकि इसके बाद फिर रॉ का कोई भी पीपीवी नहीं होगा। जॉन सीना पिछले कुछ महीनों से हार रहे हैं। कई सुपरस्टार्स ने उन्हें हराया हैं। एलिनिमेेशन चैंबर में ये कहा जा रहा है कि जॉन सीना क्लीन तरीके से नहीं हारेंगे बल्कि अंडरटेकर बीच में आकर दखलअंदाजी करेंगे। और इसके बाद फिर रैसलमेनिया में  WWE इतिहास का सबसे बड़ा मैच होगा।
इसके अलावा जॉन सीना के पास रैसलमेनिया में जाने का कोई दूसरा मौका भी नहीं है। एलिनिमेशन चैंबर में जॉन सीना का पता चल जाएगा कि वो आगे कहां जाएंगे। एक बात और अगर एलिनिमेशन चैंबर में ये सब नहीं होगा तो फिर उसके अगले दिन होने वाले रॉ में ये हो सकता हैं। जिस तरीके से जॉन सीना ने भी अपने प्रोमो में बात रखी, उससे भी कहीं ना कहीं ये लग रहा है कि अंडरटेकर के साथ मैच होना तय हैं।
Share:

WrestleMania 34 के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन के प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया

ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE के सबसे खतरनाक रैसलरों में से एक हैं, जिन्हें रोकना कंपनी के बड़े-बड़े रैसलरों के लिए भी आसान नहीं रहा है। रोड टू रैसलमेनिया की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सभी कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर रैसलमेनिया 34 में ब्रॉन स्ट्रोमैन का सामना किसके साथ होगा। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर और केजसाइड सीट्स ने इस बारे में जानकारी मुहैया करवाई है।

जाने-माने रैसलिंग जर्नलिस्ट डेव मैल्ट्जर के मुताबिक, रैसलमेनिया में ब्रॉन स्ट्रोमैन का सामना द मिज़ के साथ होगा। बड़ी बात ये है कि कंपनी के 2 बड़े सुपरस्टार्स के बीच मैच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होगा।


ए लिस्टर द मिज़ और मॉन्स्टर अमंग मैन ब्रॉन स्ट्रोमैन दोनों ही एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी का हिस्सा हैं। एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी की शुरुआत द मिज़ करेंगे, ऐसे में स्ट्रोमैन जल्दी पोड से निकलकर रिंग में आकर मिज़ से दुश्मनी शुरु कर सकते हैं। मैच के दौरान कुछ ऐसा जरूर होगा, जो इनकी दुश्मनी की शुरुआत करेगा। भले ही वो द मिज़टूराज की दखल हो या फिर मिज़ की वजह से स्ट्रोमैन का एलिमिनेट होना।

स्ट्रोमैन के द मिज़ के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए लड़ने की वजह से चैंपियनशिप को काफी अच्छा पुश मिलेगा। इस मैच में मिज़ का पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि उन्हें लगातार रिंग के बाहर से कर्टिस एक्सल और बो डैलस का साथ मिलता रहेगा, जोकि स्ट्रोमैन के लिए चिंता का सबब हो सकता है।

खबरें सामने आ चुकी हैं कि एलिमिनेशन चैंबर मैच को रोमन रेंस ही जीतेंगे। ऐसे में इस मैच से एक साथ कई दुश्मनियां शुरु की जा सकती हैं। इस हफ्ते रॉ में हुए गौंटलेट मैच में मिज़ और स्ट्रोमैन आखिरी रैसलरों के रूप में बचे थे। स्ट्रोमैन ने मिज़ को दौड़ा-दौड़ाकर मारा था और मैच को अपने नाम किया था। अब माना जा सकता है कि इस पिटाई का बदला द मिज़ एलिमिनेशन चैंबर में स्ट्रोमैन से लेंगे और दोनों की दुश्मनी का अंत रैसलमेनिया में होगा।
Share:

ऋद्धिमान साहा ने अपनी चोट को लेकर दी अहम जानकारी

भारतीय टीम के टेस्ट स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें बाकी मैचों के लिए आराम दिया गया था। ऋद्धिमान को उस दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी से गुजरना पड़ा था लेकिन हाल ही ऋद्धिमान ने एक निजी स्पोर्ट्स वेबसाईट को दिए गए इंटरव्यू में अपनी चोट को लेकर अहम जानकारी दी है और साथ ही क्रिकेट के मैदान पर जल्द ही वापसी की उम्मीद जताई है।

ऋद्धिमान साहा ने अपनी चोट की रिकवरी को लेकर कहा कि मैं पूरी तरह से फिट होने में बस कुछ ही कदम दूर हूँ और आने वाले कुछ दिनों में मैं पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा। फ़िलहाल मैं बैंगलोर में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहा हूँ और मेरे साथ मेडिकल टीम भी काम कर रही है। हर दिन हम चोट से जल्द वापस आने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ऋद्धिमान अपनी चोट के कारण भारत के लिए न खेल पाने को लेकर काफी निराश नजर आये थे लेकिन अब वह अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल्स का नजारा आगामी आईपीएल में जरुर दिखाते नजर आयेंगे।


ऋद्धिमान साहा को आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 करोड़ रूपए देकर खरीदा था। आईपीएल में अपनी वापसी को लेकर ऋद्धिमान ने कहा कि मैं अभी अपनी फिटनेस को लेकर यह नहीं कह सकता कि मैं हफ्ते या 10 दिन में ठीक हो जाऊंगा लेकिन आईपीएल अभी बहुत दूर है और जब तक मैं पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद बेहद ही अच्छी टीम है और मुझे ख़ुशी है कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे अपनी टीम में शामिल किया। मैं भी आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। आईपीएल 2018 की शुरुआत 7 अप्रैल से मुंबई में होनी है और हैदराबाद अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 अप्रैल को खेलेगी।
Share:

श्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखकर वैसे ही खेलने की कोशिश करते हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर में अपना जलवा बिखेरा है और चाचाओं का बाजार भी हमेशा गर्म रहता है। अलग-अलग समय पर कई लोगों के बयान भी देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम भी जुड़ गया है। स्मिथ ने कोहली के बारे में कहा है कि वे उनको देखकर सीखने की कोशिश करते हैं। स्मिथ ने भी उन्हें श्रेष्ठ माना है।

स्मिथ ने कहा कि वे श्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखकर वैसे ही खेलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे कोहली से प्रेरित होते हैं। स्मिथ का यह बयान किसी भी मायने में कम नहीं आंका जाना चाहिए। स्मिथ और कोहली फिलहाल विश्व क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों में जाने जाते हैं। स्मिथ टेस्ट में शानदार खेलते हैं वहीँ कोहली तीनों प्रारूपों में बेहतरीन खेल रहे हैं।


स्मिथ और कोहली के मैदान पर रिश्ते तल्ख रहे हैं। पिछले वर्ष बेंगलुरु टेस्ट के दौरान काफी तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली थी। स्मिथ ने कोहली का मजाक बनाया था, इसके बाद कोहली ने भी मैदान पर अपना गुस्सा दिखाया था। खेल में दोनों दर्शकों की उम्मीदों पार खरा उतरते हैं। स्मिथ ने यह भी कहा कि वे कोहली से सीखने का प्रयत्न करते हैं और उनके शॉट देखते हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रिस लिन चोट के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे


स्टीव स्मिथ ने 61 टेस्ट मैचों में 23 शतक जड़े हैं, दूसरी तरफ विराट कोहली ने 66 टेस्ट खेलकर 21 शतक लगाए हैं। दोनों लगातार शतक लगा रहे हैं। देखना है कि कोहली स्मिथ के शतकों की संख्या को पार कब करते हैं।
Share:

Elimination Chamber में एंट्री के नंबर की जानकारी


सेरेब्रल एसासिन ट्रिपल एच को एलिमिनेशन चैंबर का जनक माना जाता है। इस मैच को दुनिया के सामना इंट्रोड्यूस एरिक बिशफ ने करवाया था। WWE में पहला एलिमिनेशन चैंबर मैच 2002 की सर्वाइवर सीरीज़ में हुआ था।

2002 में हुए डैब्यू के बाद से ही लगातार एलिमिनेशन चैंबर मैचों का आयोजन करवाया जा रहा है। हालांकि सिर्फ 2016 में हो WWE द्वारा कोई एलिमिनेशन चैंबर मैच नहीं करवाया गया।


एलिमिनेशन चैंबर के इतिहास से जुड़ी मजेदारी बातों और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं:

1- पहला एलिमिनेशन चैंबर मैच शॉन माइकल्स ने जीता था। 2002 की सर्वाइवर सीरीज़ के दौरान हुए इस मैच में उन्होंने ट्रिपल एच को एलिमिनेट करके जीत हासिल की थी।

1- एलिमिनेशन चैंबर में कभी भी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप कभी भी डिफेंड नहीं की गई है।


 1- ऐज अकेले ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने 1 ही रात में दो एलिमिनेशन चैंबर मैचों में हिस्सा लिया है।

1- WWE इतिहास में पहली बार इस साल विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच का आयोजन किया जाएगा।

2- एलिमिनेशन चैंबर मैचों के इतिहास में 2 नंबर की एंट्री सबसे मनहूस मानी जाती है। 16 सालों में दो नंबर से शुरुआत करने वाले रैसलर की कभी भी जीत नहीं हुई है। दूसरे नंबर पर सबसे अच्छा प्रदर्शन बतिस्ता, रे मिस्टीरियो और एजे स्टाइल्स का साल 2008, 2011 और 2017 में रहा, जब ये सुपरस्टार रनर अप रहे।

3- एलिमिनेशन चैंबर के एक मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने का रिकॉर्ड गोल्डबर्ग, कार्लिटो, द अंडरटेकर किए हैं, जिन्होंने ये कारनामा 2003, 2006, 2008 में किए।

4- सबसे ज्यादा एलिमिनेशन चैंबर मैचों में जीत का रिकॉर्ड ट्रिपल एच के नाम है, उन्होंने 4 एलिमिनेशन चैंबर मैचों में जीत हासिल की।

5- पांचवें नंबर पर एंट्री कर सबसे ज्यादा 6 सुपरस्टार्स ने जीत हासिल की है।

7- 16 सालों के इतिहास में पहली बार होगा, जब चैंबर मैचों में 7 सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: WWE Elimination Chamber के मैचों के नतीजों की प्रेडिक्शन


8- एलिमिनेशन चैंबर में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने का रिकॉर्ड क्रिस जैरिको के नाम है, उन्होंने 8 रैसलरों को एलिमिनेट किया है।

10- क्रिस जैरिको ही सबसे ज्यादा 10 एलिमिनेशन चैंबर मैचों में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार हैं।

20- WWE इतिहास में अब तक 20 एलिमिनेशन चैंबर मैच हो चुके हैं
Share:

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 23 फरवरी 2018


रोमन रेंस ने CBS Sports को दिए इंटरव्यू में कई सारे मुद्दों पर राय दी। रेंस ने उम्मीद जताई कि रैसलमेनिया 34 में उनका सामना ब्रॉक लैसनर के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने रैसलमेनिया 31 में सैथ रॉलिंस के हाथों मिले धोखे का बदला लेने की बात भी कही। रोमन रेंस ने रैसलमेनिया 31 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हुए वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच के बारे में बात की और कहा कि उनका सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ बदला लेना बाकी है। द बिग डॉग ने बताया कि रैसलमेनिया 34 में उनका लैसनर के साथ मैच हो सकता है


WWE रॉ में अगर अच्छे विलन की बात की जाए तो उसमें इलायस का नाम आना तय है। इलायस WWE के एक ऐसे सुपरस्टार बन गए हैं, जो फैंस से बू करवाने में माहिर हैं और उनके रिंग में होने पर हमेशा ही क्राउड की तरफ से रिएक्शन आता है। WrestlingInc की रिपोर्ट के मुताबिक, इलायस ने New York Post को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में इलायस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन द्वारा रॉ में बजाए गए बड़े गिटार, द रॉक के साथ कॉन्सर्ट और रैसलमेनिया प्रतिद्वंदी को लेकर बात की।

WWE को साल 2017 में जबरदस्त पल देखने को मिला था जब शील्ड का रियूनियन हुआ। हालांकि उसके बाद रोमन रेंस बीमार हुए थे उसके बाद डीन एम्बोज चोटिल हो गए प्लान नाकाम रहे गया। रैसलिंग ऑर्ब्जवर न्यूजलैटर की रिपोर्ट के मुताबिक डीन एम्बोज के लिए हील प्लान तैयार होना था, जो रोमन रेंस के खिलाफ रिंग में वन ऑन वन लड़ता। अब बताया जा रहा है की रोमन रेंस आने वाले दिनों में सैथ रॉलिंस के खिलाफ फिउड में हो सकते हैं।

जून 2016 में WWE द्वारा सस्पेंड किए जाने वाले रोमन रेंस को लेकर एक नई बात सामने आई है। एक फिल्मकार जॉनी ब्रावो ने इंस्टाग्राम पोस्ट डालकर एक अहम जानकारी सामने लाई है और उन्होंने 2016 में रेंस के सस्पेंशन की संभावित वजह के बारे में बताया है। जॉनी ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में लिखा है, "ऐसा लग रहा है कि 2016 में रोमन रेंस ड्रग टेस्ट में फेल हुए थे, उसके पीछे की संभावित वजह वैलनेस फिटनेस न्यूट्रिशन (रॉड्रीगेज़ की कंपनी का नाम) से किए गए स्टेरॉयड के ऑर्डर्स थे।

पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और नैक्सस ग्रुप के लीडर वेड बैरेट ने SPORTbible के साथ बातचीत में काफी सारे मुद्दों को लेकर बात की। बैरेट ने WWE पर रैसलरों का सही इस्तेमाल नहीं करने का आरोप लगाया। Defiant Wrestling के प्रमोशन के लिए वेड बैरेट इंटरव्यू दे रहे थे। इंटरव्यू के दौरान ही बैरेट से सवाल किया गया कि क्या WWE टैलेंट्स का गलत इस्तेमाल करती है।

मैंस एलिमिनेशन चैंबर में पहली बार 7 रैसलर हिस्सा ले रहे हैं और इसे जीतने वाले का सामना ब्रॉक लैसनर के साथ यूनिवर्सल टाइटल के लिए होगा। इस मैच में जॉन सीना, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, इलायस, फिन बैलर, ब्रॉन स्ट्रोमैन और द मिज़ उतरेंगे। इसके अलावा नाया जैक्स और असुका के बीच विमेंस सिंगल्स मैच होगा।

द सेरेब्रल एसासिन ट्रिपल एच को एलिमिनेशन चैंबर का जनक माना जाता है। इस मैच को दुनिया के सामना इंट्रोड्यूस एरिक बिशफ ने करवाया था। WWE में पहला एलिमिनेशन चैंबर मैच 2002 की सर्वाइवर सीरीज़ में हुआ था।  2002 में हुए डैब्यू के बाद से ही लगातार एलिमिनेशन चैंबर मैचों का आयोजन करवाया जा रहा है। हालांकि सिर्फ 2016 में हो WWE द्वारा कोई एलिमिनेशन चैंबर मैच नहीं करवाया गया।

WWE ने कुछ महीने पहले ही टॉकिंग स्मैक को बंद कर दिया था। इस मामले पर बोलते हुए रैने यंग ने बताया, "टॉकिंग स्मैक के बंद होने की वजह से काफी दुखी थी। डैनियल ब्रायन के साथ काम करने में मजा आ रहा था। कुछ समय शेन मैकमैहन के साथ भी शो किया, लेकिन ज्यादातर समय शो पर डैनियल ब्रायन ही होते थे।
Share:

धोनी क्यू अपना आपा खो रहे है?


महेन्द्र सिंह धोनी को विश्व क्रिकेट के सबसे शांत और चतुर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. मुकाबला चाहे जितना भी कठिन हो धोनी शांत होकर उसका हल ढूंढने की कोशिश करते हैं. फिर चाहे वो बल्लेबाजी हो या विकेट के पीछे धोनी हर जगह दिमाग से काम लेते हैं और परिणाम अपनी ओर मोड़ लेते हैं. लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब सबकुछ धोनी के कंट्रोल में नहीं होता, जैसे जैसे मैदान पर रणनीति धोनी के कैद से बाहर होते जाती है धोनी का पारा चढ़ता जाता है और अंत में धोनी अपना आपा खो बैठते हैं.
Share:

भगवान शिव को काशी छोड़ना पड़ा

कथाओ मैं
कहा
शिव के वाराणसी छोड़ने के पीछे एक सुन्दर कथा है। शिव को कुछ राजनीतिक कारणों की वजह से काशी छोड़ना पड़ा। हां, यह सच है। देवोदास नाम का एक राजा था। वह एक बहुत ही प्रभावशाली राजा था।

 देवताओं को डर था कि अगर वाराणसी का ठीक से ध्यान नहीं रखा गया, तो उसकी ऊर्जा नष्ट हो जाएगी। इसलिए उन्होंने देवोदास से काशी का राजा बनने को कहा। लेकिन देवोदास ने एक शर्त रख दी – ‘मैं राजा तभी बनूँगा, जब शिव काशी छोड़ कर चले जाएं। अगर शिव यहीं रहते हैं, तो मेरे राजा बनने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि लोग शिव के ही पास जाएंगे। और मैं यहां महल में बैठा रहूंगा – यह किस तरह का राजा हुआ? शिव को तो काशी से जाना ही होगा।’ इस पर शिव पार्वती के साथ मंदार पर्वत पर रहने चले गए। वे वहां गए, लेकिन वहां रह नहीं पाए, वे काशी वापस आना चाहते थे,  लेकिन यह राजनीतिक शर्त थी कि वे काशी वापस नहीं आ सकते थे। इसलिए उन्होंने कहा, ‘इस दिवोदास को बाहर निकालो, मैं वहां वापस जाना चाहता हूं।’ इसलिए उन्होंने 64 योगिनियों को वहां भेजा और कहा, ‘किसी तरह उस राजा को पथभ्रष्ट करो।’ एक बार हमें उसमें कोई खोट मिल गयी तो फिर हम उसे अपना बोरिया बिस्तर समेट कर वहां से जाने के लिए कह सकते हैं। और फिर मैं वापस आ जाऊंगा।’  योगिनियां आईं और काशी के समाज में पूरी तरह से फैल गईं। वे समाज को भ्रष्ट करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें वह जगह इतनी भा गई, कि वे अपना मकसद ही भूल गयीं और वहां से वापस नहीं गईं। उसके बाद शिव ने सूर्य देव को भेजा। सूर्य को भी वह जगह ऐसी पसंद आई कि वह भी वापस नहीं गए। काशी के सभी सूर्य या आदित्य मंदिर उन्हीं के लिए बने हैं।
उसके बाद शिव ने ब्रह्मा को भेजा। ब्रह्मा खुद आये और उन्हें भी वह जगह पसंद आ गयी, और वे वापस नहीं गए। तब शिव ने कहा – ‘मैं इनमें से किसी पर विश्वास नहीं कर सकता’ और फिर शिव ने अपने गणों को भेजा। वे शिव को कभी भूल नहीं सकते, क्योंकि वे शिव के अत्यंत प्रिय हैं। लेकिन उनको यह जगह इतनी पसंद आई कि उन्होंने बोला शिव को सिर्फ इसी जगह रहना चाहिए। उन्हें मंदार पर्वत पर नहीं रहना चाहिए। और फिर वे वाराणसी के द्वार-पाल बन गए। उन्होंने कहा – ‘वैसे भी शिव को तो यहां आना ही है, अब हम वापस जा कर क्या करेंगे।’

उसके बाद दिवोदास को मुक्ति का लालच दिया गया। उन्होंने कई तरह के लालच देकर देवोदास को भ्रष्ट करना चाहा, लेकिन वे उसे भ्रष्ट नहीं कर पाए। दिवोदास भ्रष्ट हो जाने वालों में से नहीं था। लेकिन मुक्ति का लालच दिए जाने पर वह मान गया। उसके बाद शिव वाराणसी वापस आ गए।

इसलिए, वाराणसी में अविमुक्तेश्वर नामक का एक मंदिर है। क्योंकि शिव ने वचन दिया था, ‘चाहे कुछ भी हो जाए, मैं वाराणसी छोड़कर नहीं जाऊंगा।’
Share:

कम मेहनत मे YouTube से पैसे कमाये....

दोस्तो आज हम बात कर रहे है कम मेहनत मे  YouTube से पैसे कैसे कमाये आज कल लोग soacial media पर काफ़ी पैसे कमा रहे है यहा मे दो तरीके बताऊँगा youtube से पैसे कमाने के लिए आप मेहनत कर के अलग अलग topic पर विडियो बनाते है तो ज़रूर आप को लोग पसंद करेंगे जब लोग आप को पसंद करेंगे तब आप को view मिलेगी और आप पैसे कमा सकते है अगर आप काफ़ी मेहनत करते है तो आप youtube कैरियर भी बना सकते है और आप ऍक्टर की तरह popularty भी पा सकते है
बहुत से इंडिया मेय yutuber है जो पैसे के साथ नाम भी कमाया है उनमें से कुछ के नाम मेय आप को बता देता हूं जैसे carryminaty technical guriji bb ki vines ets
बहुत से youtuber है जो पैसे के साथ नाम भी कमाया है हा इसमें से जो ये पोस्त पढ़ रहे है उनमें से कुछ मेहनत कर के कमाना चाहता है कुछ कम मेहनत कर के  चलिए मेय दोनों तरीके बता देता हूं अगर आप मेहनत कर के पैसे कमाना चाहते है साथ में नाम भी और आप को समझ मेय नही आ रहा है की youtube पर क्या video बनाऊँ तो मेय आप को कुछ टॉपिक बता दत हूँ
1) technical field मेय आप को knowlage है तो एस पर आप बना सकते है
1) top 10 हा दोस्तों अगर आप कोई भी टॉप 10 का विडियो बना कर अच्छी view और पैसे कमा सकते है
3) camparision यह पर भी कोई दो देश का किसी भी चीज़ को लेकर camparision कर के video बना सकते है
4) biogeography आप किसी स्टार् या नेता जो फेमस हो उसका biogeography बना सकते हो etc
अगर आप कम मेहनत कर के पैसे कमाना चाहते हो तो आप songs या movie review dena सुरु कर दे यह बहुत से लोग रिव्यू दे रहे है और अच्छी खासी पैसे बना रहे है और अधिक जानकारी चाहिए तो नीचे आप comment box मेय कॉमेंट कर सकते है
Share:

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी

सेंचुरियन
साउथ अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन (69) और कप्तान जेपी ड्यूमिनी (64*) की शानदार बैटिंग की बदौलत भारत को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से मात दी। अब दोनों टीमें 3 टी20 मैचों की इस सीरीज में 1-1 से बराबर हैं और सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच शनिवार को केप टाउन में खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने मनीष पांडे (79*) और महेंद्र सिंह धोनी (52*) की बदौलत मेजबान टीम के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम ने 8 बॉल शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। क्लासेन को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
IND vs SA: देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
189 रन का लक्ष्य लेकर उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी और उसके दोनों ओपनर्स 38 रन तक पविलियन लौट चुके थे। यहां से कप्तान जेपी ड्यूमिनी और विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और साउथ अफ्रीका की पारी को जीत की राह पर ला दिया। क्लासेन (69) ने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए शानदार फिफ्टी जमाई। उन्होंने 30 बॉल की अपनी पारी में 7 छक्के और 3 चौके जमाए। दूसरे छोर पर कप्तान जेपी ड्यूमिनी इस खिलाड़ी के साथ क्रीज पर डटे रहे। जब क्लासेन आउट हुए तो ड्यूमिनी (64*) ने मोर्चा अपने हाथ में ले लिया और फरहान बेहरदीन (16) के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

ड्यूमिनी ने 40 बॉल की अपनी शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 64 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। ड्यूमिनी ने मैच से पहले ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीकी टीम इस मैच को सेमीफाइनल की तरह खेलेगी और अगला मैच उनके लिए और टीम इंडिया के लिए फाइनल होगा। ड्यूमिनी की टीम ने वैसा ही किया भी, जैसा उन्होंने टॉस के वक्त कहा था।

देखें: INDvsSA: दूसरा टी20 मैच का ब्लॉग

इस मैच में भारत एकमात्र स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के साथ खेला था। चहल इस मैच में बिल्कुल बेअसर दिखे और क्लासेन के उनकी खूब धुनाई की। क्लासेन ने अपने ज्यादातर रन चहल की बॉल पर ही कूटे इसके बाद जेपी ड्यूमिनी भी उन्हें नहीं बक्शा। चहल ने 4 ओवर में कुल 64 रन लुटाए और इसके साथ टी20 इंटरनैशनल में वह सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पहले भारतीय बोलर बन गए। टी20 इंटरनैशनल में 4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले चहल अब 4 अन्य बोलरों के साथ संयुक्त रूप से दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं।

इससे पहले भारत ने मेजबान साउथ अफ्रीका को इस मैच में 189 रन का लक्ष्य दिया था। भारत की ओर से मनीष पांडे (79*) और महेंद्र सिंह धोनी (52*) ने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी और इन दोनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शरुआत अच्छी नहीं रही और 45 रन जोड़ते-जोड़ते टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। चौथे विकेट के लिए रैना (30) और मनीष पांडे ने 45 रन जोड़े और इसके बाद 5वें विकेट के लिए धोनी और पांडे ने अंतिम 9.2 ओवर में शानदार 98 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम के सामने यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। साउथ अफ्रीका के लिए जूनियर डाला ने 2 और जेपी ड्यूमिनी और फेहलुकवायो ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

पढ़ें: T20: धोनी का धमाका, मनीष पांडे का बेस्ट स्कोर

इस मैच में मनीष पांडे ने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर की दूसरी फिफ्टी जमाई और अपने टी20 करियर का सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। 48 बॉल में 79 रन की पारी खेलने वाले पांडे ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 चौके जड़े। इससे पहले पांडे का टी20 इंटरनैशनल में सर्वाधिक स्कोर 51 था, जो उन्होंने श्री लंका के खिलाफ बनाया था। इस मैच में 52 रन की पारी खेलने वाले एम. एस. धोनी ने भी अपने टी20 इंटरनैशनल करियर की दूसरी फिफ्टी जड़ी। अपनी 28 बॉल में 52 रन बनाने वाले धोनी ने इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए।

मैच में पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा (1), शिखर धवन (24) और कैप्टन विराट कोहली (1) रन बनाकर पविलियन लौट गए। इस तरह भारत ने अपने पहले तीन विकेट 50 रन जोड़ने से पहले ही गंवा दिए। मैच के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा बगैर खाता खोले ही पविलियन लौट गए। जूनियर डाला ने रोहित को पहली ही बॉल पर LBW आउट कर दिया। इस समय भारत का स्कोर भी 0 ही था।

रोहित के आउट होने के बाद शिखर धवन ने सुरेश रैना के साथ मिलकर तेजी से रन जुटाने की कोशिश की। शिखर ने मैच में पहला ओवर मेडन फेंकने वाले क्रिस मॉरिस के दूसरे ओवर में जमकर रन लूटे। मॉरिस के इस ओवर में धवन ने 2 चौके और 2 छक्के जड़कर कुल 20 रन जुटाए। अगले ओवर में रैना ने डेन पीटरसन के एक ओवर में तीन चौके जड़े। अब धवन जोश में थे और उन्होंने ड्यूमिनी के अगले ओवर की भी पहली गेंद पर चौका जड़ा, लेकिन ड्यूमिनी की

Share:

सीएम पंक द्वारा किए गए ट्वीट से फैंस हुए बेहद उत्साहित, बाद में सच आया सामने

सीएम पंक रैसलिंग फैंस के बीच कितने पॉपुलर हैं, इस बात को शायद बताने की जरूरत नहीं है। रॉ, स्मैकडाउन के अलावा बड़े पीपीवी में भी पंक के चैंट्स सुनाई देना बड़ी ही आम बात है। रैसलिंग फैंस पंक की काफी समय के रैसलिंग रिंग में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

द कल्ट ऑफ पर्सनैलिटी सीएम पंक द्वारा किए गए ट्वीट के बाद फैंस उत्साहित हो गए और उन्हें लगा कि सीएम पंक किसी रैसलिंग मैच का हिस्सा बन सकते हैं। सीएम पंक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हाल ही में काफी लोग पूछ रहे थे कि क्या मैं "In" हूं।

पंक के इस ट्वीट के बाद लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी।
Recently, a lot of people have been asking me if I'm "in"... 1/2
Recently, a lot of people have been asking me if I'm "in"... 1/2
Nooooooooo.. don’t you say you’re in.. if you’re in and I mean in in ..

Oh god.

ARE YOU IN?! pic.twitter.com/MdkLN0oMya

View image on Twitter
Recently, a lot of people have been asking me if I'm "in"... 1/2
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk
CM punk CM punk

फैंस को करीब आधे घंटे बाद सच्चाई का पता लगा। जब सीएम पंक ने एक और ट्वीट करके बताया कि उनके ट्वीट करने के पीछे का मकसद शिकागो कब्स टीम का कैंपेन था। द कब्स की टीम #EverybodyIn का इस्तेमाल कर रही है।

दरअसल जानी-मानी रैसलिंग की टैग टीम यंग बक्स ने All In रैसलिंग इवेंट के लिए सीएम पंक को आने का न्यौता दिया था। पंक ने उनकी बात का जवाब देते हुए कहा था कि वो शायद सितंबर में शायद आ सकते हैं। इस वजह से फैंस को लगा था कि सीएम पंक की रिंग में वापसी हो सकती है।
Share:

यह ब्लॉग खोजें

ब्लॉग आर्काइव

Recent Posts