इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे। 11 रन बनाकर वो जूनियर डाला की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद सुरेश रैना और शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। सुरेश रैना ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 27 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं शिखर धवन ने 40 गेंदों पर 47 रन बनाए और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पिछले मैच के हीरो मनीष पांडेय 13 रन ही बना पाए और महेंद्र सिंह धोनी ने 12 रन बनाए। हार्दिक पांड्या भी 17 गेंदों पर 21 रन ही बना पाए, हालांकि विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक ने जरुर आखिर में 6 गेंदों पर 13 रन बनाकर पारी को गति प्रदान की। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जूनियर डाला ने 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
संक्षिप्त स्कोर
भारत: 172/7 (सुरेश रैना 43, शिखर धवन 47, जूनियर डाला 35/3)
दक्षिण अफ्रीका: 165/6 (जेपी डुमिनी 55, क्रिस्टियन जोन्कर 49, भुवनेश्वर कुमार 24/2 )


















